भोपाल : 42 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुकुमचंद रतनचंद शाह ने लंदन से भोपाल तक की यात्रा सड़क मार्ग से तय की है। 16,000 किमी की यह दूरी उन्होंने 35 दिनों में पूरी की है। दो साल की तैयारी के बाद हुकुमचंद रतनचंद शाह ने लंदन से भोपाल तक के सफर को पूरा किया है। इस पर उन्होंने एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल में अपनी पत्नी, बच्चों और ससुराल वालों के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए की है। London To Bhopal Trip सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लंदन से भोपाल तक की यात्रा सड़क मार्ग से की
नेपाल में छोड़नी पड़ी कार
दरअसल, उनके दोस्त, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिजीत पाटिल भी उनके साथ थे। नेपाल में भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो जाने से शाह को अपनी कार वहीं छोड़नी पड़ी। अब वह उसे वापस लाने के लिए 2,000 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा करेंगे। शाह की इस यात्रा में कुल 1 करोड़ रुपये का खर्च आया।
35 दिन में 16000 किमी का सफर
हुकुमचंद रतनचंद शाह ने लंदन से भोपाल तक कार से एक लंबा सफर तय किया। यह सफर 16,000 किलोमीटर का था और इसे पूरा करने में 35 दिन लगे। शाह ने इस यात्रा पर 1 करोड़ रुपये खर्च किए। शाह ने कहा कि यह यात्रा यादगार थी। हमने भारत पहुंचने से पहले 19 देशों की यात्रा की। यह मेरा सालों पुराना सपना था जो अब पूरा हो गया है।
पत्नी लंदन के बैंक में करती है काम
उनकी पत्नी, ऋचा शाह, जो लंदन में एक बैंक में काम करती हैं, बच्चों के साथ पहले ही भोपाल पहुंच चुकी थीं। ऋचा ने कहा कि मेरे पति ने एक अद्भुत अभियान किया है। हमें उन पर गर्व है।
चीन होते हुए आए यहां
शाह ने अपनी यात्रा के बारे में कहा कि उनके अभियान को सभी देशों में सराहा गया। उन्होंने कहा कि सभी ने हमें बहुत प्रोत्साहित किया। हमने चीन में लगभग 12 दिनों तक यात्रा की और वहां के लोगों ने हमारे साथ बहुत सम्मान से व्यवहार किया।
75 लाख में खरीदी नई कार
इस यात्रा के लिए, शाह ने पिछले साल लगभग 75 लाख रुपए में एक नई कार खरीदी थी। शाह ने कहा कि कार के अलावा, हमारा यात्रा खर्च लगभग 35...
Read moreVery poor,they are not listen tourist problem,they are not return money ,if you book something,but due to reason,u r not use...
Read moreBhopal tourism is...
Read more